नि:शक्तता अभिशाप नहीं
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2013 3:04 AM
साहिबगंज : नि:शक्तता अभिशाप नहीं है सिर्फ इच्छाशक्ति की कमी है. सरकारी उदासीनता के कारण ही मानसिक रोगी इलाज के अभाव में भटकते देखे जाते हैं. सदर अस्पताल में गुरुवार को विश्व मानसिक दिवस के अवसर पर प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम महेन्द्र प्रसाद ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि 1900 ई. में […]
साहिबगंज : नि:शक्तता अभिशाप नहीं है सिर्फ इच्छाशक्ति की कमी है. सरकारी उदासीनता के कारण ही मानसिक रोगी इलाज के अभाव में भटकते देखे जाते हैं. सदर अस्पताल में गुरुवार को विश्व मानसिक दिवस के अवसर पर प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम महेन्द्र प्रसाद ने उक्त बातें कही.
उन्होंने कहा कि 1900 ई. में अमेरिका के क्विफर्ड विचन के भाई को इससे ग्रसित होने पर इलाज की जरूरत पड़ी. तब क्विफर्ड ने वहां अस्पताल बनवाया जो बाद में अमेरिका में विख्यात अस्पताल साबित हुआ. उन्होंने कहा कि विश्व में 450 मिलियन ऐसे मरीज हैं. यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. उन्होंने अमानवीय सोच बदलने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










