साहिबगंज : झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा 27 से 29 सितंबर तक पाकुड़ कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज से टीम शुक्रवार को पाकुड़ रवाना होगी. इसके लिए टीम का चयन कर लिया गया है.
महिला 35 किलो वर्ग में रूपा कुमारी, मनीषा कुमारी, 40 किलो वर्ग में पूनम कुमारी, रोशिला सोरेन, 44 किलो वर्ग में उषा कुमारी, पूजा कुमारी, स्वीटी किस्कू, 48 किलो वर्ग में बबीता कुमारी, पूजा कुमारी, पूजा मरांडी, 51 किलो वर्ग में ललिता उरांव, संगीता कुमारी, टेरेसा हेंब्रम, 55 किलो वर्ग में खुशबू कुमारी, शर्मिला कुमारी, सनोती मुमरू, 59 किलो वर्ग में रूबी कुमारी, सोनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, संगीता हांसदा, 63 किलो वर्ग में सोनी कुमारी, रेणुका बास्की, मालोती हेंब्रम
पुरूष 40 किलो वर्ग में राहुल यादव, सूरज उरांव, 45 किलो वर्ग में योगेश्वर यादव, कुंदन यादव, 50 किलो वर्ग में लक्ष्मण मंडल, राजेंद्र मंडल, सुनील यादव, 55 किलो वर्ग में बीरबल सिंह, डब्ल्यू यादव, सुनील यादव, 66 किलो वर्ग में सुबोध यादव, नारद यादव. टीम मैनेजर मो बेलाल, सुचित्र साह, वीणा कुमारी, लूसी कुमारी.