नगर पर्षद कर्मियों का अनशन समाप्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2013 3:27 AM
साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लॉइज फेडरेशन की ओर से गुरुवार को 12-सूत्री मांग को लेकर सांकेतिक अवकाश सह हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को समाप्त हो गया. वहीं हड़ताल के परिणाम स्वरूप शहर के गली–मुहल्लों में कूड़ा का ढेर लग गया है. महामंत्री अनूप लाल हरि ने बताया कि 30 सितंबर को रांची में राज्य […]
साहिबगंज : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लॉइज फेडरेशन की ओर से गुरुवार को 12-सूत्री मांग को लेकर सांकेतिक अवकाश सह हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को समाप्त हो गया. वहीं हड़ताल के परिणाम स्वरूप शहर के गली–मुहल्लों में कूड़ा का ढेर लग गया है.
महामंत्री अनूप लाल हरि ने बताया कि 30 सितंबर को रांची में राज्य कार्य समिति की बैठक होगी. जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार नहीं मानती है, तो एक अक्तूबर से आंदोलन किया जायेगा.
आंदोलन के दूसरे दिन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भरत यादव, महामंत्री सीताराम सिंह व राजमहल से स्वप्न ढोली, मो हाकिम, सफाई कर्मचारी संघ के सचिव शिव हरि, विजेंद्र सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, राकेश कुमार पासवान सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










