अनशकारियों से मिलने पहुंचे राजमहल विधायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2013 2:04 AM

विज्ञापन

साहिबंगज : रिक्शा ठेला की बंदोबस्ती के खिलाफ नगर पर्षद के समक्ष अनशन पर बैठे संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव व मनोज गोंड से मिलने मंगलवार को कई दलों के नेता पहुंचे. राजमहल विधायक अरुण मंडल, अशोक यादव, ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य बाबूराम मुमरू, जिला महासचिव शुभेंदू पंडित, नौशाद […]

विज्ञापन

साहिबंगज : रिक्शा ठेला की बंदोबस्ती के खिलाफ नगर पर्षद के समक्ष अनशन पर बैठे संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव मनोज गोंड से मिलने मंगलवार को कई दलों के नेता पहुंचे.

राजमहल विधायक अरुण मंडल, अशोक यादव, ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य बाबूराम मुमरू, जिला महासचिव शुभेंदू पंडित, नौशाद आलम, डॉ अंसारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, मुर्शाद अली अनिल ओझा अनशन स्थल पर पहुंच कर अनशकारियों का हालचाल लिया. उन्होंने डीसी मुथू कुमार से मिलकर सामाधान करने की बात कही. इधर, आम आदमी पार्टी ने अनशन का समर्थन किया है.

पार्टी के ललित स्वदेशी ने कहा कि ठेला यूनियन का आमरण अनशन उचित है. ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए 50 रुपये से 120 रुपये वार्षिक शुल्क करना गैर कानूनी है. उन्होंने जिला प्रशासन से अनशनकारियों की मांग को पूर्ण करते हुए मामले की जांच कर दोषी की पहचान करने की मांग की. मौके पर जर्नाधन प्रसाद साह, सुनील कुमार, रंजीत साह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola