समय पर काम पूरा करें: डीडीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2013 2:04 AM

विज्ञापन

साहिबगंज/मंडरो/बोरियो : प्रपत्र छह सभी बीएलओ जरूर भरें. इससे मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा. उक्त बातें डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने मंगलवार को सदर प्रखंड के बीआरसी भवन में एक दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आयोजित बीएलओ की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में 66 […]

विज्ञापन

साहिबगंज/मंडरो/बोरियो : प्रपत्र छह सभी बीएलओ जरूर भरें. इससे मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा. उक्त बातें डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने मंगलवार को सदर प्रखंड के बीआरसी भवन में एक दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आयोजित बीएलओ की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में 66 नगर पर्षद क्षेत्र में 41 बीएलओ हैं. जिन्हें घरघर जाकर या अपने बूथों पर रह कर टाइम बांड प्रिपेट्र्री ट्रेनिंग के तहत जानकारी एकत्र करनी है. दुमका से प्रशिक्षण प्राप्त कर आये सभी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रपत्र 6, 7 8 को भरा जाना है.

मौके पर प्रशिक्षक डीटीओ प्रदीप तिग्गा, बीईओ जलेश्वर साह, बिंदू नाथ आचार्य, उकावल राय, विभीषण पासवान, सोरेन्द्र वर्मा, बासुदेव यादव, राजेन्द्र यादव, ब्रजेश यादव ने बारिकी से प्रशिक्षण दिया. मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में डीएफओ सुशील सोरेन, जिला अभियंता हीरा प्रसाद रजक, कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव अब्दुल जलील अंसारी, बीएलओ रियासत अंसारी, फुल मोहम्मद अंसारी, पटवारी सोरेन, अनिल हेम्ब्रम, कुदरत अली, विनोद इसर ने बीएलओ को जानकारी दी.

बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार बोरियो प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार, बीडीओ कौशल कुमार ने बीएलओ को प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola