डायरिया से दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2013 2:03 AM

विज्ञापन

उधवा : प्रखंड के जोका पंचायत के मुसहर टोला में डायरिया से लगभग 20 लोग बीमार हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर लोगों का इलाज किया. टीम ने प्रत्येक घर में दवा व ब्लीचिंग पाउडर बांटा. डॉ सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों को छोटी मछली, दूषित पानी व खराब खाना नहीं खाने की सलाह […]

विज्ञापन

उधवा : प्रखंड के जोका पंचायत के मुसहर टोला में डायरिया से लगभग 20 लोग बीमार हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर लोगों का इलाज किया. टीम ने प्रत्येक घर में दवा ब्लीचिंग पाउडर बांटा.

डॉ सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों को छोटी मछली, दूषित पानी खराब खाना नहीं खाने की सलाह दी. मंगलवार को इलाज के दौरान राजनारायण रिखियासन 42 वर्ष श्यान रिखियासन 8 वर्ष की मौत इलाज के दौरान हो गयी. ये दोनों मुसहर टोला के रहने वाले है.

गांव के गणोश रिखियासन, मलिया रिखियासन, विनोद रिखियासन, बादल रिखियान, सुखिया बेवा आदि का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग टीम में एलटी सुरेश कुमार राम,अमित कुमार, एएनएम सुमन कुमारी आदि शामिल है. मुखिया पिंकी कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग से डीडीटी का छिड़काव ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola