लोकपाल ने जांचा मनरेगा कार्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2013 1:50 AM
बोरियो/साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के बीरबल कांदर गांव में योजना संख्या 24-11/12 की जांच लोकपाल अब्दुस सुभान ने सोमवार को किया. उन्होंने जानकारी दिया कि टंडोला से सिगांरही तक मिट्टी, मोरंग का सड़क बनाया गया था. पुलिया में छड़ के जगह बांस लगाने की शिकायत लोक पाल से शिव सेना के जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी […]
बोरियो/साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के बीरबल कांदर गांव में योजना संख्या 24-11/12 की जांच लोकपाल अब्दुस सुभान ने सोमवार को किया. उन्होंने जानकारी दिया कि टंडोला से सिगांरही तक मिट्टी, मोरंग का सड़क बनाया गया था. पुलिया में छड़ के जगह बांस लगाने की शिकायत लोक पाल से शिव सेना के जिला प्रमुख मुरलीधर तिवारी ने की थी. जिसकी जांच करने का निर्देश मिला है.
सोमवार को अब्दुस सुभान ने जांच के बाद पत्रकारों को बताया कि लगभग दो साल पहले मोरंग मिट्टी का पथ निर्माण व छिलका पुलिया का निर्माण बांस बल्ले से करने का आरोप लगा था. जब जांच की गयी तो इसमें छड़ गिट्टी, बालू सभी मिले हैं. योजना में जो आरोप लगाये गये थे.
वह निराधार है. फिर भी और सुधार की जरूरत है. जांच रिपोर्ट रांची भेज दिया जायेगा. निरीक्षण के बाद खैरवा पंचायत की भी जांच की जायेगी. मौके पर प्रखंड के बीडीओ कौशल कुमार, सहायक अभियंता शंभू प्रसाद, जेई राधामोहन राय, विपिन सिंह, परिवाद दाता, मुरलीधर तिवारी, बोरियो थाना के पुलिस बल के साथ बीपीओ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










