नन-बैंकिंग कंपनी के दो एजेंट गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2013 1:50 AM
साहिबगंज : नगर थाना कांड संख्या 90/2013 के अप्राथमिक अभियुक्त सुराहो नन–बैंकिंग कंपनी के सीनियर एजेंट को सोमवार को नगर थाना पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया. नगर थाना प्रभारी विनोदानंद ने बताया कि नन–बैंकिंग कंपनी के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा की गयी छापेमारी में मजिस्ट्रेट सह जिला मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक रमन कुमार […]
साहिबगंज : नगर थाना कांड संख्या 90/2013 के अप्राथमिक अभियुक्त सुराहो नन–बैंकिंग कंपनी के सीनियर एजेंट को सोमवार को नगर थाना पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया.
नगर थाना प्रभारी विनोदानंद ने बताया कि नन–बैंकिंग कंपनी के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा की गयी छापेमारी में मजिस्ट्रेट सह जिला मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक रमन कुमार सिन्हा के बयान पर मामला दर्ज किया गया था.
इधर, नगर थाना पुलिस ने सोमवार को ही स्टेशन चौक के समीप स्थित वारिस नन बैंकिंग कंपनी के एजेंट विनय किशोर को गिरफ्तार किया. इस बाबत नगर थाना प्रभारी विनोदानंद ने बताया कि उपभोक्ता मंजू देवी व गोपाल राम के शिकायत पर एजेंट को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










