किसानों का माफ हो ऋण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2013 4:19 AM
सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना साहिबगंज : सीपीआइएम के लोकल कमेटी के बैनर तले शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना श्याम सुंदर पोद्दार के नेतृत्व में किया गया. जिसमें साहिबगंज जिला को अकाल क्षेत्र घोषित करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को ऋण माफ करने, बरबाद हुए फसल को मुआवजा देने, खेती के […]
सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
साहिबगंज : सीपीआइएम के लोकल कमेटी के बैनर तले शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना श्याम सुंदर पोद्दार के नेतृत्व में किया गया.
जिसमें साहिबगंज जिला को अकाल क्षेत्र घोषित करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को ऋण माफ करने, बरबाद हुए फसल को मुआवजा देने, खेती के लिए मुफ्त बीज व खाद्य उपलब्ध कराने, सभी प्रभावित परिवारों को 35 किलो अनाज देने, जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर धरना दिया गया.
धरना के बाद एक शिष्टमंडल बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. मौके पर फरीदा खानम, आशा देवी, वीणा देवी, रीना देवी, बुचिया देवी, पन्ना, विमला देवी, यशोदा देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, अहिल्या मसोमात, नफीसा खातून, अब्दुल कय्यूम, जाकिर, रियाजुउद्दीन, अरुण कुमार, भोला यादव, कासीम सहित कई सहित उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










