डैम की पानी के लिए भीड़े किसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2013 1:23 AM
तालझारी : थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर पंचायत स्थित मास्कैपो सिंचाई डैम में बुधवार को पानी के लिए तीन गांव के किसान आपस में उलझ गये. पुलिस व गांवों के प्रधान की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गया. मास्कैपो पहाड़, बंगाडिया पहाड़ व शहरपुर मौजा के जमीन पर सरकारी सिंचाई डैम है. जिससे सबसे अधिक […]
तालझारी : थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर पंचायत स्थित मास्कैपो सिंचाई डैम में बुधवार को पानी के लिए तीन गांव के किसान आपस में उलझ गये. पुलिस व गांवों के प्रधान की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गया. मास्कैपो पहाड़, बंगाडिया पहाड़ व शहरपुर मौजा के जमीन पर सरकारी सिंचाई डैम है.
जिससे सबसे अधिक परासपानी, महादेवपुर व शहरपुर के किसान लाभान्वित होते हैं. जानकारी के अनुसार बुधवार को परासपानी के किसान उक्त डैम से पानी निकासी के लिए नाला बना रहे थे. जिसका शहरपुर व महादेवपुर किसानों ने विरोध किया. मामला बढ़ते–बढ़ते मारपीट तक आ गयी.
थाना प्रभारी की पहल पर कई गांव के प्रधान की उपस्थिति में देर शाम को बैठक कर मामले का निबटारा किया गया. मौके पर प्रधान इलियुस मुमरू, बड़ा बहादुर मुमरू, सनातन सोरेन, पौलुस टुडू, कर्नोलियुस मुमरू, शामुएल टुडू, सकल सोरेन, जोसेफ मुमरू, कुरान किस्कू, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










