लंबित मानदेय का हो शीघ्र भुगतान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2013 4:43 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : अध्यक्ष ग्राम शिक्षा सह अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को रेलवे जेनरल इंस्टीटय़ूट मैदान में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई. इसमें साहिबगंज जिला के पांच अनुभवी अध्यक्ष, संयोजिका और पांच कुशल श्रमिक रसोइया,पांच सहयोगी शिक्षकों, प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालय के शिक्षकों, पांच पत्रकारों को सम्मानित करने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : अध्यक्ष ग्राम शिक्षा सह अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को रेलवे जेनरल इंस्टीटय़ूट मैदान में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई.

इसमें साहिबगंज जिला के पांच अनुभवी अध्यक्ष, संयोजिका और पांच कुशल श्रमिक रसोइया,पांच सहयोगी शिक्षकों, प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च विद्यालय के शिक्षकों, पांच पत्रकारों को सम्मानित करने पर विचार विमर्श किया गया.

साथ ही जिले में चल रहे मध्याह्न् भोजन पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में 29 सितंबर को प्रदेश सम्मान समारोह का आयोजन करने, प्रदेश सम्मान समारोह में जिला के पांच अध्यक्ष, संयोजिका, रसोइया को सम्मानित करने के लिए एक कमेटी बनायी गयी. जिसमें अध्यक्ष इंद्रदेव राम, अंजनी देवी, राजमहल अनुमंडल अध्यक्ष धन्नंजय दत्ता, जिला सचिव संजय प्रमाणिक, जिला महामंत्री रूबी देवी, नीति देवी को चुना गया. मौके पर झारखंड के नये मंत्री गीता श्री उरांव को संघ की ओर से बधाई दी गयी.

ये भी थे उपस्थित

माया देवी, ललिता देवी, वीणा देवी, अंजनी देवी, कविता देवी, रीता देवी, गीता देवी, अंजली देवी, संध्या देवी, रेखा देवी, नियुती देवी, मनिता देवी, अनिल प्रसाद, ममता देवी, रूबी देवी, सावित्री देवी, रोजी यासमीन, संपतिया देवी, सुषमा देवी, शांति देवी, अजीत मंडल, राम दुलार सिंह, बुचिया देवी, सुपनी देवी, नीलम देवी, शनिचरी मोसोमात, सुकुमारी देवी, मुंगिया देवी, प्रेमलता मोसोमात, बिछिया देवी, भौरिक सिंह आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola