गंदगी देख कर्मियों पर बिफरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 11:39 PM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ को 15 जून तक लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश तालझारी : उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को तालझारी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं सहित अंचल व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें कार्यालय में गंदगी देख कर्मियों को फटकार लगायी. कहा गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. […]
विज्ञापन
बीडीओ को 15 जून तक लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश
तालझारी : उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को तालझारी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं सहित अंचल व प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें कार्यालय में गंदगी देख कर्मियों को फटकार लगायी. कहा गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
उपायुक्त ने श्री सिंह मनरेगा योजना के तहत चल रहे विशनपुंर के चेतन मरांडी की जमीन पर तालाब जीर्णोद्धार कार्य योजना सं0-14/15 प्राक्कलित राशि 2 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बन रहे तालाब जिर्णोद्धार कार्य को देख कर असंतुष्ट हुए जिसमें जेई मिथिलेश पांडे को पूछे जाने पर बताया कि इस कार्य के एवज में एक लाख 38 हजार का एमबी किया गया है. कहा : एक लाख 50 हजार तक में निर्माण का कार्य को सुधार करते हुए 15 जून तक पूर्ण करें.
मदनशाही गांव में योजना संख्या -19/14 प्राक्कलित राशि एक लाख 92 हजार राशि से बन रहे मिनू मुमरू का तालाब जिर्णोद्धार तथा हरिनकोल गांव शिलास हेंब्रम की जमीन पर समतलीकरण योजना का निरीक्षण किया. जिसमें असंतोष प्रकट करते हुए बीडीओ मो शफीक आलम को 15 जून तक योजना को पूर्ण करने को कहा. मौके पर निरीक्षण के बाद प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक की गई. जिसमें डीसी ने 13 पंचायत में नियुक्त पदाधिकारी को जो जांच का जिम्मा दिया गया था.
वैसे पदाधिकारी से ऑन द स्पॉट जानकारी ली. मौके पर मसकैलया के पंचायत सेवक कालीचरण मंडल, कल्याणी पंचायत के मुबारक, बड़ी भगिया मारी के रोजगार सेविका रेणुका एवं इंदिरा आवास के डिल करने वाले सहायक एस सरवर पर कार्रवाई करने की बात डीसी ने कही. डीसी ने सभी 13 पंचायत में नियुक्त पदाधिकारी से रिपोर्ट लेकर दो दिनों में जानकारी मांगी है. इन लोगों को इंदिरा आवास, बीआरजीएफ योजना के अलावे 3-3 विद्यालय, आंगनबाड़ी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था. जिसके तहत जांच की गयी. जांच के कारण प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी में हड़कंप व्याप्त हैं.
मौके पर डीसी ने भतभंगा व संथाली पंचायत, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि ने मोतीझरना, एसी निरंजन कुमार ने कल्याणी, आइटीडीए निदेशक शाहिद अख्तर ने करणपुरातो, सदर एसडीओ जितेंद्र देव ने मसकैलया, डीएसओ जयप्रकाश झा ने तालझारी, डीटीओ प्रदीप तिग्गा ने बड़ी भगियामारी, डीपीआरओ रामनिवास सिंह वृदांवन, कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र सिंह सकड़भंगा, वैद्यनाथ दास लालमाटी संथाली, जिला परिषद अभियंता हीरा प्रसाद दुर्गापुर, भागीरथ महतो पोखरिया, मोती लाल हेंब्रम बाकुड़ी पंचायत का निरीक्षण किया. मौके पर बीडीओ के अलावे सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










