ओके::ओपी पुलिस ने10 पेटी शराब बिल दिखाने के बाद छोड़ा

Published at :12 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::ओपी पुलिस ने10 पेटी शराब बिल दिखाने के बाद छोड़ा

फोटो नं 12 एसबीजी 14 है.कैप्सन: मंगलवार को टाटा मैजिक में पड़ी शराब की पेटी प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के पेट्रोल पंप के पास से मंगलवार की दोपहर एक बजे जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने टाटा मैजिक गाड़ी से शराब की 10 पेटियां जब्त की. हालांकि बाद में जांच के बाद छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार बोरियो […]

विज्ञापन

फोटो नं 12 एसबीजी 14 है.कैप्सन: मंगलवार को टाटा मैजिक में पड़ी शराब की पेटी प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के पेट्रोल पंप के पास से मंगलवार की दोपहर एक बजे जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने टाटा मैजिक गाड़ी से शराब की 10 पेटियां जब्त की. हालांकि बाद में जांच के बाद छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार बोरियो के अशोक भगत शराब लेकर टाटा मैजिक से जा रहे थे. पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोक कर जांच की. इस दौरान अशोक भगत ने पुलिस को शराब का बिल दिखाया. तब जा कर पुलिस ने उन्हें जाने दिया. ओपी पुलिस के अनुसार टाटा मैजिक में शराब की पेटी अवैध रूप से ले जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे पेट्रोल पंप के पास पकड़ा. इन दौरान जांच के क्रम में 10 कार्टून गॉड फादर बियर व तीन सिलिंडर पाया गया. पुलिस वाहन को ओपी ले आयी. इसके बाद बोरियो के अशोक भगत ने 10 पेटी शराब का बिल दिखा कर विवाह आयोजन में ले जाने की बात कही. इस पर पुलिस ने जब्त शराब को छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola