हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

तालझारी इलाके में था ईश्वर का आपराधिक वर्चस्व साहिबगंज/तालझारी : ईश्वर मंडल, उम्र 45 वर्ष, पिता मोती मंडल राजमहल व तालझारी थाना क्षेत्र के कसबा, मसकलैया, मुन्ना पटाल, कन्हैया स्थान सहित आसपास के दर्जनों गांव में तीन दशक से कुख्यात था. ईश्वर की हत्या होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं […]
विज्ञापन
तालझारी इलाके में था ईश्वर का आपराधिक वर्चस्व
साहिबगंज/तालझारी : ईश्वर मंडल, उम्र 45 वर्ष, पिता मोती मंडल राजमहल व तालझारी थाना क्षेत्र के कसबा, मसकलैया, मुन्ना पटाल, कन्हैया स्थान सहित आसपास के दर्जनों गांव में तीन दशक से कुख्यात था.
ईश्वर की हत्या होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं राजमहल-साहिबगंज एनएच 80 सड़क पर सन्नाटा पसर गया है. घटना के बाद सड़क से आने-जाने के लिए कोई भी तैयार नहीं थे.
पुलिस ने लगाया था सीसी एक्ट
ईश्वर मंडल के अपराध को देखते हुए तत्कालीन एसपी ने सीसी एक्ट लगाया था. एक साल पहले ही जेल से बेल पर बाहर निकला था.
ठेकेदारी व रंगदारी का था विवाद
ईश्वर मंडल हत्याकांड के मामले में सूत्रों की मानें तो सरकारी भवन की ठेकेदारी व नाव की रंगदारी के पैसे के बंटवारे को लेकर ईश्वर व हत्यारोपियों के बीच विवाद था. सुबह में चाय नाश्ता करने के क्रम में राजू मंडल, अजय मंडल के साथ ईश्वर की तू-तू मैं-मैं हुई थी और देख लेने की धमकी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










