विहिप कार्यकर्ताओं ने भूकंप पीडि़तों की मदद को धन संग्रह अभियान चलाया::ओके

Published at :08 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं ने भूकंप पीडि़तों की मदद को धन संग्रह अभियान चलाया::ओके

प्रतिनिधि, मंडरोनेपाल में आये भीषण भूकंप से हुई तबाही एवं बेघर लोगों के पुनर्वास के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा मिर्जाचौकी में धन संग्रह किया जा रहा है. विहिप के जिला अध्यक्ष ताराकांत ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता धन संग्रह में लगे हुए हैं. इस संबंध में श्री ठाकुर ने बताया कि हिंदू स्वत: […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंडरोनेपाल में आये भीषण भूकंप से हुई तबाही एवं बेघर लोगों के पुनर्वास के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा मिर्जाचौकी में धन संग्रह किया जा रहा है. विहिप के जिला अध्यक्ष ताराकांत ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता धन संग्रह में लगे हुए हैं. इस संबंध में श्री ठाकुर ने बताया कि हिंदू स्वत: सबके दु:ख, दर्द को अपना दु:ख दर्द मानते हैं. उन्होंने लोगों से भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की. श्री ठाकुर ने बताया कि चंदा स्वरूप जो भी धन इक्ट्ठा होगा उसे ड्राफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जायेगी. मौके पर मिथिलेश कुमार भगत, ओमप्रकाश वर्णवाल, अरुण वर्मा, अशोक ओझा, चंद्रकांत ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola