झाविमो ने रखा उपवास, दिया धरना

Published at :08 May 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
झाविमो ने रखा उपवास, दिया धरना

डॉ आरबी चौधरी की हत्यारे की हो शीघ्र गिरफ्तारी परिजनों को मिले 10 करोड़ रुपये व नौकरी नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजगुमला में पदस्थापित साहिबगंज जिले के डॉ आरबी चौधरी की अपहरण के बाद हत्या की घटना के विरोध में झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष आरके यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर […]

विज्ञापन

डॉ आरबी चौधरी की हत्यारे की हो शीघ्र गिरफ्तारी परिजनों को मिले 10 करोड़ रुपये व नौकरी नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजगुमला में पदस्थापित साहिबगंज जिले के डॉ आरबी चौधरी की अपहरण के बाद हत्या की घटना के विरोध में झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष आरके यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर उपवास रखा और धरना दिया. धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने डीसी उमेश प्रसाद सिंह को राज्यपाल के नाम पर चार सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि सरकार से मांग है कि डॉ चौधरी के आश्रितों को 10 करोड़ रुपये व नौकरी दी जाये. उनके हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी दी जाये. इस अवसर पर राजीव चौधरी, कुंदन साह, कृष्ण मोहन यादव, निखिल प्रसाद यादव, विनोद यादव, मिस्टर अली, अनिल यादव, बिटि मुर्मू, जयंती, अलाउद्दीन अंसारी, बबलू मुर्मू, अजय मिर्धा, कलिया खातून आदि थे………………फोटो नं 8 एसबीजी 6 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को धरना पर बैठे झाविमो नेतागण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola