प्रधानमंत्री की योजनाओं को बनायें सफल : मुख्य सचिव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजीव गौवा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिया निर्देश साहिबगंज : प्रधानमंत्री के तीन योजनाओं को सफल बनाये. राज्य के 10 जिलों में यह योजना नौ मई को शुरू होने जा रही है. यह बातें मुख्य सचिव राजीव गौवा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कही. उन्होंने कहा कि कोलकाता में प्रधानमंत्री इस […]
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजीव गौवा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिया निर्देश
साहिबगंज : प्रधानमंत्री के तीन योजनाओं को सफल बनाये. राज्य के 10 जिलों में यह योजना नौ मई को शुरू होने जा रही है. यह बातें मुख्य सचिव राजीव गौवा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कही.
उन्होंने कहा कि कोलकाता में प्रधानमंत्री इस योजना का शुभारंभ करेंगे. आप अपने क्षेत्र के लोगों व बैंकों के पदाधिकारी से मिलकर इस योजना को सफल बनाये. मौके पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्यामदेव राय, एनआईसी पदाधिकारी उमेश प्रसाद उपस्थित थे.
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ कल
नौ मई को शहर के टाउन हॉल में सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का शुभारंभ किया जायेगा. डीसी उमेशप्रसाद सिंह ने कहा कि हर हाल में इस योजना का लाभ जिले सहित पूरे देशवासी उठाये.
योजना में 18 से 70 वर्ष तक के लोगों को दुर्घटना के शिकार होने पर दो लाख रुपये मिलेंगे. जिसमें 12 रुपये का फॉर्म जमा करना होगा. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना 18 से 50 वर्ष तक के लोगों के लिए है. जिसमें 330 रुपये प्रीमियम सलाना देना होगा जो नेचुरल मृत्यु पर भी मिलेगा. अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी जल्द मिल जायेगी.
उन्होंने कहा कि 16 प्रकार के कुल 70 बैंक पूरे जिले में हैं. यह योजना एक जून से 31 मई 2016 तक चलेगा. इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर सुधांशु शेखर वर्मा भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










