ओके::अपहृत चिकित्सक के पुत्र से मिले स्वास्थ्य निदेशक, दिया सांत्वना

–पिछले दिनों डॉ आरबी चौधरी का अपहरण हो गया हैफोटो नं 3 एसबीजी 22 हैं. कैप्सन: रविवार को चिकित्सक के पुत्र से मिलते निदेशक प्रतिनिधि, साहिबगंज अपहृत चिकित्सक आरबी चौधरी के पुत्र अंशु चौधरी से रविवार की देर शाम स्वास्थ्य निदेशक सह प्रदेश झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा के अध्यक्ष डॉ बीएस प्रसाद ने मुलाकात की. […]
–पिछले दिनों डॉ आरबी चौधरी का अपहरण हो गया हैफोटो नं 3 एसबीजी 22 हैं. कैप्सन: रविवार को चिकित्सक के पुत्र से मिलते निदेशक प्रतिनिधि, साहिबगंज अपहृत चिकित्सक आरबी चौधरी के पुत्र अंशु चौधरी से रविवार की देर शाम स्वास्थ्य निदेशक सह प्रदेश झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा के अध्यक्ष डॉ बीएस प्रसाद ने मुलाकात की. ज्ञात हो कि डॉ चौधरी पहले बोरियो के चिकित्सा पदाधिकारी थे, बाद में पाकुड़ के सीएस और वर्तमान में गुमला में टीकाकरण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे. जिनका अपहरण पिछले दिनों हो गया. इसकी सूचना मिलने पर रविवार देर शाम स्वास्थ्य निदेशक साहिबगंज पहुंच कर उनके पुत्र को सांत्वना दिया. कहा कि जल्द ही आपके पिता की रिहाई होगी. अंशु ने बताया कि दो दिन पहले उनके पिता को फोन आया था. अपराधियों ने 50 लाख की रंगदारी की मांग की थी. अंशु ने बताया कि एसपी से भी जल्द रिहाई की मांग की गयी थी. उनकी मां डॉ निर्मल चौधरी पटना मंे हैं. इस मौके पर डीटीओ डॉ पीपी पांडे, एसीएमओ डॉ सिद्धीनाथ, डीपीएम राजीव कुमार, डॉ दिलीप सिंह साथ में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










