चानन व जनता घाट समिति गठित

Published at :03 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
चानन व जनता घाट समिति गठित

साहिबगंज . गंगा सेवा समिति की बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे स्थानीय कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चार मई को वैशाख पूर्णिमा पर साहिबगंज बिजली घाट में संध्या 6:30 बजे गंगा आरती करने का निर्णय लिया गया. साथ ही अपने संगठन विस्तार के तहत दो नयी कमेटी […]

विज्ञापन

साहिबगंज . गंगा सेवा समिति की बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे स्थानीय कार्यालय में अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चार मई को वैशाख पूर्णिमा पर साहिबगंज बिजली घाट में संध्या 6:30 बजे गंगा आरती करने का निर्णय लिया गया. साथ ही अपने संगठन विस्तार के तहत दो नयी कमेटी का गठन किया गया.

जिसमें जनता घाट सूर्य मंदिर समिति और चानन पश्चिम टोला घाट समिति का गठन किया गया. जनता घाट के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष युगेश यादव व प्रभु चौधरी, सचिव महंथ यादव, उप सचिव विषभ यादव, ठागा चौधरी को मनोनीत किया गया. इसके साथ 25 सदस्यों का भी चयन किया गया. वहीं चानन पश्चिम टोला घाट के अध्यक्ष देवरू पासवान, उपाध्यक्ष सखीचंद्र पासवान, कैलाश पासवान, सचिव कैलाश मंडल, उप सचिव सिबोल मंडल, मिथिलेश भगत व 22 सदस्यों का चयन किया गया. मौके पर सचिव पंकज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार सिंह, सुबोध राउत, शशि सुमन, राजीव ओझा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola