गंगा सफाई में करेंगे तकनीकी रूप से मदद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

यूएनडीपी वाटर डिजीवन स्टॉक होम के जीवाकिम ने कहा साहिबगंज : यूएनडीपी नमामि गंगे परियोजना में तकनीकी एव मैन पावर के साथ मदद करेंगे. यह बातें यूएनडीपी वाटर डिवीजन स्टॉक होम के जीवाकिम हड़ाम ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में समीक्षा बैठक में कही. इसके पूर्व टीम के सदस्यों ने शौचालय निर्माण के […]
विज्ञापन
यूएनडीपी वाटर डिजीवन स्टॉक होम के जीवाकिम ने कहा
साहिबगंज : यूएनडीपी नमामि गंगे परियोजना में तकनीकी एव मैन पावर के साथ मदद करेंगे. यह बातें यूएनडीपी वाटर डिवीजन स्टॉक होम के जीवाकिम हड़ाम ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में समीक्षा बैठक में कही.
इसके पूर्व टीम के सदस्यों ने शौचालय निर्माण के स्थलीय जांच महादेवगंज, गंगा प्रसाद, पूरब मध्य के क्षेत्रों में जाकर की. साथ ही वोट से समदासीज तक जाकर सिवरेज सिस्टम एवं अन्य मामलों की जांच की.
बैठक को संबोधित करते हुए यूएनडीपी कन्सलटेंट सेवानिवृत्त सचिव पर्यावरण मंत्रालय बी राजगोपालन ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य से अभी तक किये गये कार्यो से संतुष्ट हैं. लेकिन स्मार्ट सिटी बनने के बाद इस शहर में और भी कई योजनाओं को पूरा करना है.
बैठक में सभी कार्यो की जानकारी ली तथा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि साहिबगंज जिले के 6 प्रखंडों के 33 पंचायत के 78 गांव में 47 करोड़ 28 लाख की लागत से बन रहे 39.404 शौचालय निर्माण की कार्य प्रगति की स्थल निरीक्षण किया.
मौके पर यूएनडीपी नई दिल्ली के प्रोग्राम एनेलिस्ट सुनील पडाले, झारखंड प्रतिनिधि आरएन दस्वनिधि, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल प्रसाद, डीडीसी प्रेमकांत झा, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, सदर एसडीओ जितेंद्र देव, राजमहल एसडीओ विधान चंद्र चौधरी, नप पदाधिकारी सीके यादव, राजमहल, तालझारी, सदर, बरहरवा, उधवा के बीडीओ, नप राजमहल के पदाधिकारी, डीपीओ राजीव कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. विकास भवन में बैठक के बाद वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










