गैस सिलिंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के एलसी रोड में गुरुवार की दोपहर एक बजे एक घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई. सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई. हालांकि दमकलकर्मी व स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. जानकारी के अनुसार संजय मोदी के घर में नये गैस […]
विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के एलसी रोड में गुरुवार की दोपहर एक बजे एक घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई. सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई. हालांकि दमकलकर्मी व स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
जानकारी के अनुसार संजय मोदी के घर में नये गैस सिलिंडर को चूल्हा से जोड़ा गया था. चूल्हा जलाने के बाद गैस सिलिंडर में आग लग गई. चूंकि गैस सिलिंडर का ऊपर भाग से गैस का रिसाव हो रहा था. लिहाजा गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद घर के लोगों ने सिलिंडर को घर से बाहर किया. मुहल्ले के ही देवानंद, दीपक सिन्हा, सुनील सिन्हा, कन्हाई समेत दर्जनों मुहल्लेवासियों ने सिलिंडर पर पानी व बालू फेंक कर आग को बुझाने की कोशिश की.
इस दौरान सिलिंडर को बालू से छिपाया गया. वहीं सूचना पाकर दमकल गाड़ी पहुंची और दमकलकर्मियों ने बालू से सिलिंडर को निकालकर पानी से बुझाया. इधर, आग लगने की सूचना पाकर नगर थाना के एएसआइ ज्ञानेश्वर पांडेय सदल बल मौके पर पहुंचकर छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










