खून की कमी के कारण नहीं कराया जा रहा प्रसव

Published at :23 Apr 2015 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
खून की कमी के कारण नहीं कराया जा रहा प्रसव

साहिबगंज . सदर अस्पताल में खून की कमी के कारण पिछले चार दिनों से एक गर्भवती महिला का प्रसव नहीं कराया जा रहा है. रक्त कोष में खून नहीं होने की वजह से गर्भवती महिला के पति ए निगेटिक ग्रुप के कई लोगों से रक्तदान करने की गुहार लगाने के बावजूद उनकी मदद के लिए […]

विज्ञापन

साहिबगंज . सदर अस्पताल में खून की कमी के कारण पिछले चार दिनों से एक गर्भवती महिला का प्रसव नहीं कराया जा रहा है. रक्त कोष में खून नहीं होने की वजह से गर्भवती महिला के पति ए निगेटिक ग्रुप के कई लोगों से रक्तदान करने की गुहार लगाने के बावजूद उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है. जानकारी के अनुसार शहर के अंजुमननगर के रहने वाले मो अकबर अली की पत्नी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने 18 अप्रैल को ही प्रसव कराने का निर्देश दिया था. लेकिन सामान्य प्रसव नहीं होने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी. लेकिन ऑपरेशन के बाद खून की कमी होने के लिए गर्भवती महिला के पति को खून का इंतजाम करने की बात कही. लेकिन रक्त कोष में ए-निगेटिव नहीं होने पर गर्भवती महिला का प्रसव पिछले चार दिनों से रुका हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola