भ्रूण हत्या एक अपराध : एसीएमओ

प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज कॉलेज के नंदन भवन में शुक्रवार को एनआरएचएम व जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से ‘कन्या बचाओ अभियान’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि समाज में लड़की व लड़का में कोई भेद नहीं होनी चाहिए. आज के जमाने में लड़कियां […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज कॉलेज के नंदन भवन में शुक्रवार को एनआरएचएम व जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से ‘कन्या बचाओ अभियान’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मृदुला सिन्हा ने किया. उन्होंने कहा कि समाज में लड़की व लड़का में कोई भेद नहीं होनी चाहिए. आज के जमाने में लड़कियां लड़कों के कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में चल रही है. इसके बावजूद कुंठित मानसिकता की वजह से कन्याओं को गर्भ में ती मार दिया जाता है. इस कारण लड़कियों की संख्या घट रही है. वहीं एसीएमओ सिद्धिनाथ ने कहा कि गर्भ में भ्रूण हत्या करना अपराध है. भ्रूण परीक्षण करना भी अपराध है. कार्यशाला को छात्रा नंदिता कुमारी व प्रगति सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रो कुणाल वर्मा ने किया. इस अवसर पर प्रो डॉ रंजीत सिंह, डॉ अनूप कुमार साह, एसएस मुंडा, राजीव सिंह, दिनेश प्रसाद, डीपीएम राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, लवली सिंह आदि थे.कई जगहों पर हो रही भ्रूण हत्याशहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम भ्रूण हत्या हो रही है. इसमें तालबन्ना, सदर प्रखंड कार्यालय के पास, जिरवाबाड़ी, पचगढ़, जेएनराय रोड, नया व पुराना सदर अस्पताल के आसपास है. इधर, सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि ऐसी जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. …………….फोटो नंबर 17 एसबीजी 4 व 5 हैकैप्सन: शुक्रवार को कार्यशाला को संबोधित करते एसीएमओउपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










