भाजपाइयों ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी

विज्ञापन

साहिबगंज

भाजपा साहिबगंज जिला कमेटी ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर सोमवार को देर शाम खुशियां मनाई. भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर व झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी. तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नारे लगाए व पटाखा छोड़े. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीनों राज्यों में प्रचंड जीत वहां की जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है. जनता ने जो भाजपा पर भरोसा जताया है उससे तीनों राज्यों में सुशासन की सरकार होगी. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, रामानंद साह, कुमारी गरिमा, संजीव पासवान, प्रशांत शेखर, सिकंदर पोद्दार, संतोष चौधरी, गौतम पंडित, अवधेश यादव, लोकनाथ चौधरी, गोपाल मोदी, बासुकिनाथ साह, अरविंद कुमार, बबलू तिवारी, संगीता सिन्हा, विक्रम दास, चंद्रभान शर्मा, चांदनी देवी, रिमझिम कुमारी, मंजू पटवार, सोनी कुमारी, अन्नू कुमारी, सरिता देवी, किरण कसेरा, अर्धेंदु बोस आदि भाजपा कार्यकर्ता थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola