स्वास्थ्य उप निदेशक ने की मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा

Published at :13 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य उप निदेशक ने की मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज जिले में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का पहला चरण सात अप्रैल से चलाया जा रहा है. अभियान की स्थिति, कर्मियों के कार्य व लक्ष्य को जानने स्वास्थ्य सेवा के उप निदेशक डॉ अजीत प्रसाद ने सोमवार को साहिबगंज […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज जिले में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का पहला चरण सात अप्रैल से चलाया जा रहा है. अभियान की स्थिति, कर्मियों के कार्य व लक्ष्य को जानने स्वास्थ्य सेवा के उप निदेशक डॉ अजीत प्रसाद ने सोमवार को साहिबगंज पहुंचे. उन्होंने जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह , एसएमओ डॉ आशिष तिग्गा व कर्मी मनोज कुमार के साथ सदर प्रखंड व नप क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना , मजहर टोला व चौधरी टोला के संेंशन साइड में अभियान की समीक्षा की. साथ ही टीकाकरण का कार्य कर रहे एएनएम, सहिया, सेविका, सहायिका व अभिभावकों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत साहिबगंज जिले में 814 सेंशन साइड पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. 11,788 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य था, जिसमें पांच दिनों में 8,500 बच्चों का टीकाकरण किया गया. दूसरी ओर सीएस डॉ बी मरांडी ने भी छोटा पांगड़ो व कबूतर खोपी के सेंशन साइड पर पर टीकाकरण का हाल जाना. ………….फोटो नं 13 एसबीजी 6 हैं.कैप्सन: सोमवार को बैठक करते स्वास्थ्य उप निदेशक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola