अभियंता के साथ मारपीट की निंदा

संवाददाता, साहिबगंजडिप्लोमा अभियंता संघ, साहिबगंज की बैठक बुधवार को कार्यपालक अभियंता बैद्यनाथ दास की अध्यक्षता में गंगा पंप नहर प्रमंडल परिसर में हुई. इसमें 50 सदस्यों ने कनीय अभियंता महेश कुमार मिश्रा के साथ संवेदक कैलाश चंद्र साहा द्वारा की गयी मारपीट की निंदा की. इस दौरान सर्वसम्मति से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को उचित […]
संवाददाता, साहिबगंजडिप्लोमा अभियंता संघ, साहिबगंज की बैठक बुधवार को कार्यपालक अभियंता बैद्यनाथ दास की अध्यक्षता में गंगा पंप नहर प्रमंडल परिसर में हुई. इसमें 50 सदस्यों ने कनीय अभियंता महेश कुमार मिश्रा के साथ संवेदक कैलाश चंद्र साहा द्वारा की गयी मारपीट की निंदा की. इस दौरान सर्वसम्मति से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई के लिये पत्राचार करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर धरनीधर सिंह, जितेंद्र मंडल, गंगाधर मंडल, दुखा मंडल, उदय शंकर गोस्वामी, हेमंत शर्मा, जयप्रकाश मांझी, अब्दुल गफ्फार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










