रैमकी कंपनी से 1.5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला सरगना धराया

Published at :24 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
रैमकी कंपनी से 1.5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला सरगना धराया

– असम के नक्सली गिरोह का मुखिया है पकड़ाया गया ऐपिल मुर्मूप्रतिनिधि, साहिबगंजरैमकी कंपनी के मैनेजर से 1.5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला असम का कुख्यात नक्सली ऐपिल मुर्मू को पुलिस ने बोरियो के रणचारा स्थित सीएसआर कैंप से सटे बीच सड़क से गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व एक […]

विज्ञापन

– असम के नक्सली गिरोह का मुखिया है पकड़ाया गया ऐपिल मुर्मूप्रतिनिधि, साहिबगंजरैमकी कंपनी के मैनेजर से 1.5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला असम का कुख्यात नक्सली ऐपिल मुर्मू को पुलिस ने बोरियो के रणचारा स्थित सीएसआर कैंप से सटे बीच सड़क से गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. मंगलवार को जिरवाबाड़ी थाने में संवाददाता सम्मेलन कर एसपी ने यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी संजीव भगत के नेतृत्व में बोरियो थाना प्रभारी रवींद्र नाथ तिवारी, एसआइ विनोद उरांव व अन्य जवानों की एक टीम ने रणचरा में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान ऐपिल को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि रंगदारी का मास्टरमाइंड ऐपिल इससे पूर्व में असम के व्यवसायी ओंकारमल के अपहरण कांड में शामिल था. अपहरण की वारदात की साजिश ऐपिल ने ही रची थी और मास्टरमाइंड भी यही था. फिलहाल गिरफ्तार मास्टरमाइंड से पूछताछ चल रही है. इधर, बोरियो थाना पुलिस ने मास्टरमाइंड ऐपिल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.———————फोटो24 एसबीजी 1 व 2

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola