ओके....पांच आदिवासी युवती बिकने से बची

Published at :24 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....पांच आदिवासी युवती बिकने से बची

-मानव तस्करी के आरोप मे एक गिरफ्तार -दिल्ली ले जाकर बेचने की थी तैयारी-गिरफ्तार युवक कई लड़कियों को बेचने की बात कबूली, भेजा जेल-परिजनों को सौंपी गयी लड़कियां-मानव तस्कर गिरोह एक बार फिर सक्रियप्रतिनिधि, मंडरोमिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के समीप से सोमवार की देर शाम मिर्जाचौकी पुलिस ने बेचने की नियत से दिल्ली […]

विज्ञापन

-मानव तस्करी के आरोप मे एक गिरफ्तार -दिल्ली ले जाकर बेचने की थी तैयारी-गिरफ्तार युवक कई लड़कियों को बेचने की बात कबूली, भेजा जेल-परिजनों को सौंपी गयी लड़कियां-मानव तस्कर गिरोह एक बार फिर सक्रियप्रतिनिधि, मंडरोमिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के समीप से सोमवार की देर शाम मिर्जाचौकी पुलिस ने बेचने की नियत से दिल्ली ले जायी जा रही पांच आदिवासी युवतियों के साथ एक दलाल को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि काले रंग का जैकेट पहने एक दलाल पांच आदिवासी युवती व एक अन्य आदिवासी युवक को दिल्ली ले जा रहे हैं. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जाचौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक राजेश टुडू, सअनि मसीहदास होरो एवं अन्य पुलिस बल के जवानों ने पांच आदिवासी युवती जो बोरियो थाना क्षेत्र बरमसिया ग्राम की रहने वाली है के साथ बोआरीजोर थाना क्षेत्र के दलदली गोपालपुर निवासी दलाल राजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दलाल से पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि लड़कियों को दिल्ली ले जाने के धंधा में एक साल से संलिप्त है. उसने यह भी बताया कि इस तहत दर्जनों लड़कियों को बाहर ले जाकर बेचा है. इधर पुलिस ने गिरफ्तार दलाल राजेश ठाकुर के पास से 1200 रुपया नगद एवं एसबीआइ का एटीएम कार्ड बरामद किया है. थाना प्रभारी सुशील कुमार लड़कियों से मानव तस्करी मामले में कांड सं0-69/15 के धारा 370,371 ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार राजेश ठाकुर को जेल भेज दिया और पांचों आदिवासी युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया. ……………….फोटों नं 24 एसबीजी 12, 13 हैं.कैप्सन: मंगलवार को बरामद युवतीगिरफ्तार युवक के पुलिस पदाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola