पुलिस ने रंगदारी व बाइक लूट की प्राथमिकी दर्ज की

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के कबूतरखोपी के रहने वाले रमेश मंडल ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने, रंगदारी मांगने व बाइक लूटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. मारपीट में रमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मुफस्सिल […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के कबूतरखोपी के रहने वाले रमेश मंडल ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने, रंगदारी मांगने व बाइक लूटने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. मारपीट में रमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार रमेश मंडल कबूतरखोपी में मुन्ना भगत के जमीन पर बथान बनाकर रहता है और मवेशियों को रखता है. बीते 21 फरवरी की रात सकरूगढ़ के मंटू यादव, रामाशंकर यादव, पुटुस यादव, जंगानी यादव ने मिलकर उनसे रंगदारी मांगी. इसका विरोध करने पर उनलोगों ने उन्हें और उनके साला विनोद मंडल की जमकर पिटाई की. इसके बाद रमेश की लाल रंग की प्रेशन प्रो बाइक और कार्बन कंपनी का मोबाइल छीनकर ले गये. इधर, मुफस्सिल थाना पुलिस ने कांड संख्या 50/15, धारा 341,323,387,34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










