एनएच पर गिरा विद्युत तार, आपूर्ति बाधित

Published at :19 Feb 2015 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर गिरा विद्युत तार, आपूर्ति बाधित

उधवा : उधवा व बरहरवा के बीच स्थित मोहनपुर एनएच 80 पर बीते 20 घंटों से टूट कर गिरा 11 हजार विद्युत का तार बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है. स्थानीय ग्रामीण निमाय चंद्र मंडल,धर्मराज मंडल,शंकर सिंह,रंजीत कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार की रात्रि 11 बजे अचानक 11 हजार विद्युत का तार बीच […]

विज्ञापन
उधवा : उधवा व बरहरवा के बीच स्थित मोहनपुर एनएच 80 पर बीते 20 घंटों से टूट कर गिरा 11 हजार विद्युत का तार बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है. स्थानीय ग्रामीण निमाय चंद्र मंडल,धर्मराज मंडल,शंकर सिंह,रंजीत कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार की रात्रि 11 बजे अचानक 11 हजार विद्युत का तार बीच सड़क पर गिर गया.
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी को फोन पर विद्युत सप्लाइ काटने को कहा व गिरे तार को हटवाने की मांग की. लापरवाही का आलम यह है कि बुधवार की देर शाम तक विभाग द्वारा तार को ना ही दुरुस्त कराया गया और ना ही आपूर्ति चालू हुई. विद्युत विभाग के कर्मचारियों के उदासीनता के कारण एनएच 80 से सैकड़ों वाहन गिरे हुए विद्युत तार से गुजरे. ऐसी स्थिति में बड़ी घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. साथ ही विभाग की लापरवाही से आस-पास के गांव में अंधेरा पसरा हुआ है. इस संबंध में कनीय अभियंता डेविड हांसदा ने बताया कि तार गिरने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई थी. जिसे तत्काल दुरुस्त करने के लिये स्थानीय मिस्त्री को कहा गया था. जल्द ही तार को दुरुस्त कर विद्युत बहाल की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola