ओके... मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम होगा हाइटेक

Published at :18 Feb 2015 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
ओके... मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम होगा हाइटेक

– पहले राउंड में 148 एएनएम रजिस्टर्ड – बढ़ेगी एएनएम की जिम्मेदारी, मरीज को मिलेगा लाभसाहिबगंज . जच्चा-बच्चा के बेहतर सेहत व मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम हाइटेक होने जा रहा है. डॉ पीपी पांडे ने बताया कि इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. दरअसल अस्पतालों […]

विज्ञापन

– पहले राउंड में 148 एएनएम रजिस्टर्ड – बढ़ेगी एएनएम की जिम्मेदारी, मरीज को मिलेगा लाभसाहिबगंज . जच्चा-बच्चा के बेहतर सेहत व मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम हाइटेक होने जा रहा है. डॉ पीपी पांडे ने बताया कि इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. दरअसल अस्पतालों में भरती मातृ व शिशु की सुचारु सेवा की जवाबदेही एएनएम की होती है. प्रसव पूर्व जांच से लेकर टीकाकरण व अन्य सेवा देने के बाद इन्हें इसकी रिपोर्ट कागजों के माध्यम से विभाग को उपलब्ध करानी पड़ती थी. लेकिन एएनएम को अब इस झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. एएनएम अब मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के तहत दी जाने वाली सेवा को किसी भी मोबाइल के माध्यम से अपडेट कर सकेेंगी.148 एएनएम हुई रजिस्टर्ड :यूएसएसडी के तहत जिला की कुल 275 एएनएम में 148 को रजिस्टर्ड किया गया है. बाकी अन्य एएनएम भी सर्विस प्रोवाइडर के साथ विभाग का टाइअप होने पर इस व्यवस्था से जुडे़गी. डीडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह सेवा बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया व टाटा से लिया जा रहा है.मरीज को होगा लाभ: इस नयी व्यवस्था से मरीज को भी लाभ पहुंचेगा. सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने बताया कि रजिस्टर्ड एएनएम द्वारा सेवा का डाटा भेजने के बाद इन्हें अगली सेवा के लिए सूचना भेजी जायेगी. ऐसे में एएनएम मरीज के प्रति ज्यादा सचेत रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola