ओके::जिले में सुकन्या योजना के तहत डाकघरों में खुलने लगे खाते

Published at :18 Feb 2015 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::जिले में सुकन्या योजना के तहत डाकघरों में खुलने लगे खाते

-पहले दिन 822 बच्चियों का खुला खाता -31 मार्च तक 25 हजार खाता खोलने का लक्ष्यप्रतिनिधि, साहिबगंजजिले में वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग की ओर से संचालित सुकन्या योजना शुरू हो गयी. इसके तहत जिले के सभी डाकघरों में 10 वर्ष तक की बच्चियों का खाता खुलने लगा है. डाक विभाग के निरीक्षक एस […]

विज्ञापन

-पहले दिन 822 बच्चियों का खुला खाता -31 मार्च तक 25 हजार खाता खोलने का लक्ष्यप्रतिनिधि, साहिबगंजजिले में वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग की ओर से संचालित सुकन्या योजना शुरू हो गयी. इसके तहत जिले के सभी डाकघरों में 10 वर्ष तक की बच्चियों का खाता खुलने लगा है. डाक विभाग के निरीक्षक एस के सिंह ने बताया कि पहले दिन योजना के तहत 822 खाता खोले गये. जिले की जो भी बच्चियां वर्ष 2003 के बाद जन्म ली हैं, उनका खाता खोला जा रहा है. अभिभावक उनके नाम से खाता खोलेंगे. खाता खोलने के लिए कम से कम एक हजार रुपये होने चाहिए. इस खाता पर 9.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जायेगा. यदि किसी अभिभावक के पास ज्यादा पैसा जमा करने की क्षमता है तो बच्ची के नाम से अधिकतम डेढ़ लाख रुपये सौ रुपये के गुणक में जमा कर सकते हैं. खाता खुलने के दिन से 18 वर्ष तक राशि जमा होगी. 14 साल के बाद खाते से 50 फीसदी राशि निकाली जा सकती है. नियम के अनुसार बच्ची के बालिग होने पर वही राशि निकाल सकेगी. शादी होने या अधिकतम 21 साल की उम्र होने तक ही खाता संचालित हो सकेगा. जिले के सभी शाखाओं में 31 मार्च तक योजना से 25 हजार खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है. चितरंजन मंडल ने दिया योगदानडाक निरीक्षक ने बताया कि साहिबगंज के मुख्य डाकघर में पोस्ट मास्टर के रूप में चितरंजन मंडल ने योगदान कर लिया है. इससे पूर्व श्री मंडल मिर्जाचौकी डाकघर में कार्यरत थे. जबकि साहिबगंज में फ्रीडा टुडू पोस्ट मास्टर थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola