मारपीट में महिला घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2013 1:48 AM
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजकुमारी देवी ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन देकर गांव के ही ब्रिज बिहारी यादव, महेश, संतोष साह, छठू साह, आशा देवी,नीतू देवी व छह अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. मारपीट से राजकुमारी देवी व उसके पुत्र रोहित कुमार घायल हो गये. आवेदन में कहा […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी राजकुमारी देवी ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन देकर गांव के ही ब्रिज बिहारी यादव, महेश, संतोष साह, छठू साह, आशा देवी,नीतू देवी व छह अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
मारपीट से राजकुमारी देवी व उसके पुत्र रोहित कुमार घायल हो गये. आवेदन में कहा गया है कि तीन अगस्त की शाम मंदिर से पूजा कर वे अपने पोखरिया स्थित जमीन देखने गये थे. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गयी.
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. थाना प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










