सीएम के निर्देश पर पहुंचे प्रधान सचिव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2013 4:14 AM
साहिबगंज : गंगा कटाव क्षेत्र का जायजा लेने जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एसके सतपथी रविवार सुबह 10:30 बजे रांची से हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पहुंचे. उनका स्वागत डीसी ए मुथू कुमार ने बुके देकर किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि कटाव क्षेत्र में निर्माण की प्रक्रिया जल्द […]
साहिबगंज : गंगा कटाव क्षेत्र का जायजा लेने जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एसके सतपथी रविवार सुबह 10:30 बजे रांची से हेलीकॉप्टर से साहिबगंज पहुंचे. उनका स्वागत डीसी ए मुथू कुमार ने बुके देकर किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि कटाव क्षेत्र में निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.
जिले के सदर, राजमहल व उधवा प्रखंड के कई गांव जैसे टोपरा, रामपुर दियारा, गदाई दियारा, शोभापुर, प्राणपुर, पलासगाछी आदि कटाव पीड़ित हैं, वहां पर स्थायी पौंड चबूतरा व गंगा तट के घेराव का निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू किया जायेगा. विभाग के टेक्नीकल पदाधिकारी को योजना व बजट बनाकर देने की बात कही गयी है.
हेमंत सरकार द्वारा कटाव रोकने के निर्देश देने के बाद वे साहिबगंज पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि कटाव क्षेत्र का दौरा कर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा. कटाव क्षेत्र का निरीक्षण के बाद वे देर शाम रांची लौट गये.
इस अवसर पर जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार, अधिक्षण अभियंता संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता केएन पांडे, विधायक अरूण मंडल, झामुमो जिलाध्यक्ष एमटी राजा, सचिव पंकज मिश्र, एसी त्रिवेणी कुमार, एसडीओ महेश संथालिया, राजमहल एसडीओ गोपाल जी तिवारी, एनडीसी निरंजन कुमार, बीडीओ संदीप दूबे, डीएसपी शशिभूषण सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










