छापेमारी में तीन पिस्टल व सात गोलियां बरामद, दो धराये

छापेमारी में तीन पिस्टल व सात गोलियां बरामद, दो धराये
प्रतिनिधि, फरक्का पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जिले की सागरदीघी पुलिस ने तीन पिस्टल व सात गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. थाना प्रभारी अभिजीत सरकार ने बताया कि शमसेरगंज थाना के भासाई पैकड़ निवासी मुख्तार शेख तथा सूति थाना क्षेत्र के बाउरीपुनि निवासी जहांगीर हुसैन के पास से तीन देसी पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस ने थाना अंतर्गत मोडग्राम के समीप 12वीं राष्ट्रीय पथ पर दोनों को मिली सूचना के आधार पर पकड़ा. गिरफ्तार दोनो लोगों को जंगीपुर की एक अदातल पेश किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




