बोरियों में पिकअप वाहन सहित 18 पशु जब्त

Published at :14 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
बोरियों में पिकअप वाहन सहित 18 पशु जब्त

प्रतिनिधि, बोरियोभाजयुमो के दर्जनों कार्यकताओं ने बुधवार को 18 पशु गाय एवं बैल से लदे पिकअप भैन को जब्त कर थाने को सुपूर्द किया है. मिली जानकारी के अनुसार पशु पिकअप भैन प्यालापुर से राजमहल पशुओं को ले जाया जा रहा था. जो भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमर दास के नेतृत्व में बोरियो कॉलेज के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोरियोभाजयुमो के दर्जनों कार्यकताओं ने बुधवार को 18 पशु गाय एवं बैल से लदे पिकअप भैन को जब्त कर थाने को सुपूर्द किया है. मिली जानकारी के अनुसार पशु पिकअप भैन प्यालापुर से राजमहल पशुओं को ले जाया जा रहा था. जो भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमर दास के नेतृत्व में बोरियो कॉलेज के समीप पिकअप भैन एवं दर्जनों मवेशियों को पकड़ कर बोरियो में सुपुर्द किया. इस दौरान कुनाल विक्रम उर्फ सोनू सिंह, शिवशंकर पंडित, मनोज रूज, पवन ठाकुर, आकाश दत्ता सहित दर्जनों भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं बोरियो थाना प्रभारी रविंद्रनाथ तिवारी मामले की छानबीन कर रही है. इधर जब्त गाड़ी नंबर जेएच 17सी-9130 का चालक कुरान शेख कोयला बाजार निवासी ने बताया कि सप्ताह में दो बार प्यालापुर से राजमहल पहुंचाते हैं.और कब कब ले जाया जाता हैबोरियो . बोरियो थाना क्षेत्र होते हुए गुरुवार एवं शुक्रवार को धड़ल्ले से पशु तस्करी की जाती है. इस तस्करी में 407, एलपी, पिकअप भैन पैदल राजमहल ले जाया जाता है. इस पशु तस्करी में प्यालापुर और डोमरी हाट से पशुओं को बिना रोकटोक के राजमहल पहुंचाया जाता है.वाहनों की हो जांचभाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान ने गौ तस्करी रोकने के लिये डीसी व एसपी से बेरियर लगाकर नियमित जांच करने की मांग की. ————–फोटो नंबर 14 एसबीजी 15 हैकैप्सन:- बुधवार को जब्त वाहन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola