ओके....एसपी ने गोड़ाबाड़ी हाट से शराब के साथ एक को पकड़ा, जेल

साहिबगंज. शहर के पश्चिमी रेलवे फाटक स्थित गोड़ाबाड़ी साप्ताहिक हाट में बीते सोमवार की शाम एसपी सुनील भास्कर ने छापेमारी कर एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक को एसपी ने जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया. एसपी ने बताया कि देर शाम शहर के […]
साहिबगंज. शहर के पश्चिमी रेलवे फाटक स्थित गोड़ाबाड़ी साप्ताहिक हाट में बीते सोमवार की शाम एसपी सुनील भास्कर ने छापेमारी कर एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक को एसपी ने जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया. एसपी ने बताया कि देर शाम शहर के गश्ती के दौरान साप्ताहिक हाट में शोभनपुर भट्ठा के रहने वाले पप्पू सिन्हा शराब बेच रहा था. इधर, जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










