चुनाव में 950 पुलिस अफसर की जरूरत : एसपी

Updated at :28 Nov 2014 6:01 PM
विज्ञापन
चुनाव में 950 पुलिस अफसर की जरूरत : एसपी

संवाददाता, साहिबगंजभयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव कराने के लिए एसपी सुनील भास्कर ने आइजी अभियान मुरारी लाल मीणा को पत्र लिखकर 950 पुलिस पदाधिकारी कर मांग की है. इसमें पुलिस इंस्पेक्टर, अवर निरीक्षक व जमादार हैं. साथ ही 800 हवलदार व दो हजार पुलिसकर्मी की भी मांग की है. इन पुलिसकर्मियों को जिले के संवेदनशील, […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजभयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव कराने के लिए एसपी सुनील भास्कर ने आइजी अभियान मुरारी लाल मीणा को पत्र लिखकर 950 पुलिस पदाधिकारी कर मांग की है. इसमें पुलिस इंस्पेक्टर, अवर निरीक्षक व जमादार हैं. साथ ही 800 हवलदार व दो हजार पुलिसकर्मी की भी मांग की है. इन पुलिसकर्मियों को जिले के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व सामान्य बूथों पर तैनात किये जायेंंगे.227 बूथ अतिसंवेदनशाील : जिले में 227 बूथ अतिसंवेदनशील है. संवेदनशील बूथ 345 व सामान्य बूथों की संख्या 168 है. अतिसंवेदनशील बूथों पर एक पुलिस पदाधिकारी, दो हवलदार व आठ सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे. वहीं संवेदनशील बूथों पर एक पुलिस पदाधिकारी व चार सशस्त्र बल होंगे. सामान्य बूथों पर एक पुलिस पदाधिकारी, एक हवलदार व चार लाठी बल तैनात होंगे. करीब चार से पांच बूथों पर एक उड़नदस्ता गश्ती दल रहेगा. राजमहल अनुमंडल में दो सहायक मतदान केंद्र : राजमहल अनुमंडल में दो सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है. जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा एक बूथ पर 1500 से अधिक वोटर रहने पर सहायक मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया था. लिहाजा राजमहल के यूएमएस प्राणपुर कोयला बाजार क्षेत्र का मतदान केंद्र संख्या 162 और कछुआकोल के मतदान केंद्र संख्या 187 पर 1500 से अधिक वोटर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola