ध्वजारोहण के बाद एसडीओ ने बतायी सरकार की उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

20 मिनट का फैंसी फुटबॉल मैच हुआ

विज्ञापन

राजमहल. राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम चरवाहा मैदान स्थित स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहाँ एसडीओ सदानंद महतो और एडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया. एसडीओ ने सुबह 10 बजे स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और सरकार की उपलब्धियों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इससे पूर्व, व्यवहार न्यायालय में एडीजे फर्स्ट नीति कुमार, अनुमंडल कार्यालय व उप कोषागार में एसडीओ सदानंद महतो, स्टेशन में स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार साहा, अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, अवर निबंधन कार्यालय में प्रभारी सब रजिस्टार सह एसडीओ सदानंद महतो, उपकारा में प्रभारी उपकाराधीक्षक विमल कुमार सोरेन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना में थाना प्रभारी गुलाम सरवर, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लक्ष्मी उरांव, और नपं कार्यालय में नगर प्रशासक दानिश हुसैन ने ध्वजारोहण किया. सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, बैंकों आदि में भी ध्वजारोहण हुआ. सुबह विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली और स्वतंत्रता सेनानियों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. बाढ़ के कारण अनुमंडल प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. स्टेडियम मैदान में पुलिस प्रशासन के बीच 20 मिनट का फैंसी फुटबॉल मैच हुआ, जिसमें सभी कार्यालयों के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola