आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक का शव आम के बागान में मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बरहरवा : साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के कोड़ाटोला गांव के पास आमबगान में 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीपलजोड़ी गांव का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान पीपलजोड़ी गांव निवासी स्वर्गीय श्याम मरांडी के पुत्र राजेश मरांडी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक का शव आमबगान में फंदे से लटका मिला था. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर कोटालपोखर थाना के एएसआई विश्वनाथ बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola