चार महीने पहले हुई थी शादी, ट्रेन हादसे में युवक की मौत; सदमे में सास ने भी तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

रोज़ी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु जा रहे युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत. खबर सुन सास ने भी गंवाई जान. दो परिवारों में मातम.

विज्ञापन

उधवा: रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले 20 वर्षीय युवक मिस्टर नदाब की ट्रेन हादसे में मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. वहीं, यह दुखद समाचार सुनकर उनकी सास की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गयी. एक ही घटना ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेंगलुरु जाते समय ट्रेन से गिरकर गयी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरी बेगमगंज पंचायत के गोबरगाड़ी निवासी मिस्टर नदाब रोजगार की तलाश में ट्रेन से बेंगलुरु जा रहे थे. यात्रा के दौरान आंध्र प्रदेश के अंगुल स्टेशन के पास ट्रेन के दरवाजे से बाहर झांकने के क्रम में उनका पैर फिसल गया. हादसा इतना दर्दनाक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. बताया गया कि मिस्टर नदाब की शादी महज चार महीने पहले हुई थी.

पति की मौत की खबर सुन बिलख उठी नवविवाहिता

हादसे की सूचना जब मिस्टर नदाब के ससुराल पहुंची तो उनकी नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बेटी को इस तरह बिलखते देख उसकी मां भी सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं. परिजनों के अनुसार, रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गयी और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी. पति की मौत और मां के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा मातम

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच भी शोक का माहौल है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ओर नवविवाहिता पत्नी अपने पति को खोने के गम में है, तो दूसरी ओर परिवार ने एक साथ दो अपनों को खो दिया.

गमगीन माहौल में शव की सुपूर्द-ए-खाक

गुरुवार को मिस्टर नदाब का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोबरगाड़ी पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे. बाद में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार गमगीन माहौल में उन्हें सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया.


विज्ञापन
दीप सिंह

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola