खेत में घास काटने के दौरान महिला को सांप ने डंसा, हालत गंभीर
सर्पदंश के बाद महिला का ईलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
खेत में घास काटते समय महिला को जहरीले सांप ने डंसा. हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती.
राजमहल: थाना क्षेत्र के नयाबाजार वार्ड नंबर 9 में गुरुवार को खेत में घास काटने के दौरान जहरीले सांप के डंसने से 50 वर्षीय छक्को देवी की तबीयत बिगड़ गई। सांप के डंसने के बाद महिला मूर्छित हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया।
आपके शहर में
खेत में घास काट रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, छक्को देवी घर के बाहर स्थित खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान घास के बीच छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह मूर्छित हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलने पर नयाबाजार वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद अमीर मंडल एवं सिंटू घोष भी अस्पताल पहुंचे। दोनों ने महिला के परिजनों से घटना की जानकारी ली और छक्को देवी का हालचाल जाना। साथ ही चिकित्सकों से उनके इलाज एवं स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए