चरदांग मैदान में फुटबॉल का रोमांच, एफसी डुमरी टोला बनी चैंपियन
फुटबॉल के फाइनल मैच का शुभारंभ करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
परंपरागत आदिवासी नृत्य से स्वागत, चरदांग मैदान में फुटबॉल का महामुकाबला. एफसी डुमरी टोला बनी विजेता, विधायक प्रतिनिधि ने किया सम्मानित.
उधवा: प्रखंड के आतापुर पंचायत अंतर्गत चरदांग मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने किया. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा, मुखिया भैया किस्कू, सकल हेम्ब्रम, वर्णवास सोरेन और सुशील टुडू समेत अन्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
परंपरागत आदिवासी नृत्य से अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत परंपरागत आदिवासी नृत्य के साथ किया गया. मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी पूरे मैच का जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

फाइनल में डुमरी टोला ने मारी बाजी
फाइनल मुकाबले में एफसी डुमरी टोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं एफसी केड़ा पोखर की टीम उपविजेता रही. मैच के बाद दोनों टीमों को विधायक प्रतिनिधि ने अपने हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

फुटबॉल के लिए चर्चित होगा क्षेत्र : विधायक प्रतिनिधि
विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति काफी रुचि है. साथ ही स्थानीय जनता भी इस खेल को लेकर उत्साहित रहती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र फुटबॉल के लिए चर्चित रूप से जाना जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीप सिंह
दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए