ओके....ट्रांसपोर्टर हड़ताल, पेट्रोल व डीजल की किल्लत

ट्रांसपोर्ट का भाड़ा घटाने से पेट्रोल, डीजल से लदा वाहन बरौनी में खड़ा मैना पुल के क्षतिग्रस्त होने से मामला बिगड़ा480 से स्थान पर 391 किमी का ही किराया मिलने से नाराज है ट्रकनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजबिहार के बरौनी से डीजल व पेट्रोल लेकर साहिबगंज आने वाली गाडि़यां के निर्धारित किराये की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर […]
ट्रांसपोर्ट का भाड़ा घटाने से पेट्रोल, डीजल से लदा वाहन बरौनी में खड़ा मैना पुल के क्षतिग्रस्त होने से मामला बिगड़ा480 से स्थान पर 391 किमी का ही किराया मिलने से नाराज है ट्रकनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजबिहार के बरौनी से डीजल व पेट्रोल लेकर साहिबगंज आने वाली गाडि़यां के निर्धारित किराये की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गये हैं. जिसके कारण साहिबगंज में पिछले दो दिनों से फ्यूल स्टेशन पर ताला लटक गया है. जिससे आम जनों को तेल के लिये भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार जिले में पेट्रोल व डीजल बिहार राज्य के बरौनी से ट्रक के माध्यम से आता है. कहलगांव के समीप मैना पुल के क्षतिग्रस्त होने से तेल एजेंसी द्वारा ट्रक मालिकों को गोड्डा से साहिबगंज आने के लिये 480 किलोमीटर का भाड़ा दे रहे थे लेकिन तीन दिनों से एजेंसी द्वारा ट्रक मालिकों को 391 किलोमीटर का ही भाड़ा देना प्रारंभ कर दिया गया. जिसके कारण ट्रक मालिक हड़ताल पर चले गये. वहीं जिरवाबाड़ी स्थित फ्यूल स्टेशन के मैनेजर सुशील कुमार केजरीवाल ने बताया कि डीजल सोमवार से नहीं व पेट्रोल मंगलवार की सुबह से समाप्त हो गया हैं…………..फोटो न0ं 4 एसबीजी 8 हैकैप्सन- मंगलवार को विरान पड़ा पेट्रोल पंप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










