गुनाह कबूलने पर जल्द हो सकते हैं रिहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:49 PM
साहिबगंज : साहिबगंज मंडल कारा में रविवार को विधिक साक्षरता क्लास, जागरूकता शिविर व जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें सीजेएम मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गुनाह कबूल करने पर कैदियों को जल्द रिहाई मिल सकती है. उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों को कई तरह से मदद मिलती है, लेकिन इनका उपयोग जानकारी […]
साहिबगंज : साहिबगंज मंडल कारा में रविवार को विधिक साक्षरता क्लास, जागरूकता शिविर व जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें सीजेएम मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गुनाह कबूल करने पर कैदियों को जल्द रिहाई मिल सकती है.
उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों को कई तरह से मदद मिलती है, लेकिन इनका उपयोग जानकारी के अभाव में नहीं हो पा रहा है. इसे लेकर साक्षरता व जागरूकता के तहत सभी लोगों को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराकर मदद दी जा सकती है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बंदी अगर मदद मांगेंगे, तो मदद दी जायेगी. इससे पूर्व न्यायिक पदाधिकारियों ने जेल में बने 16 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










