परिजनों का अस्पताल में हंगामा

बख्शिश के तौर पर की जा रही जबरन वसूली! साहिबगंज : जिला सदर अस्पताल में सोमवार को कार्यरत एएनएम व नर्सो द्वारा बख्शिश के तौर प्रसव के लिये आयी महिलाओं से जबरन वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत प्रसूता महिला के परिजनों ने सोमवार को अस्पताल में हंगामा किया और अस्पताल […]
बख्शिश के तौर पर की जा रही जबरन वसूली!
साहिबगंज : जिला सदर अस्पताल में सोमवार को कार्यरत एएनएम व नर्सो द्वारा बख्शिश के तौर प्रसव के लिये आयी महिलाओं से जबरन वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत प्रसूता महिला के परिजनों ने सोमवार को अस्पताल में हंगामा किया और अस्पताल उपाधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा है. जानकारी के अनुसार 29 जून को फरीदा खातून नामक महिला का सामान्य प्रसव हुआ था. उसने एक पुत्री को जन्म दिया था.
राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया की प्रसूता महिला के पिता मो खालिद अंसारी ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत बी ग्रेड नर्स प्रमोदनी किस्कू व ए ग्रेड नर्स ललिता हेंब्रम को बख्शिश के तौर पर 200 रुपये दिया जा रहा था. लेकिन ए ग्रेड नर्स प्रमोदनी किस्कू ने 2000 हजार रुपये की मांग की. काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी. अंत में फरीदा ने उन्हें 1000 रुपये दिये. इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो वे विरोध जताने के लिये अस्पताल पहुंचे और वहां हंगामा किया.
हंगामा होता देख एएनएम प्रमोदनी किस्कू ने रुपये वापस कर दिये. वहीं अस्पताल में भरती गर्भवती महिलाओं ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल या एमसीएच में कार्यरत नर्स हर बार बख्शिश के तौर पर मनमाना रकम की मांग करती हैं. वहीं प्रसूता के पिता मो खालिद अंसारी ने अवैध वसूली को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन सांगा को ज्ञापन भी सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




