आज से होगा चक्का जाम

बरहरवा : शहर में उत्पन्न विद्युत समस्या को लेकर आगामी 19 जून को विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा चक्का जाम व अनिश्चितकालीन बरहरवा बंद का आह्वान किया है. उपभोक्ताओं ने इसे लेकर लिखित आवेदन अनुमंडल विद्युत अभियंता बरहरवा साहिबगंज को देते हुए कहा है कि विद्युत समस्या को लेक र वर्ष 2012 में भी आंदोलन किया गया […]
बरहरवा : शहर में उत्पन्न विद्युत समस्या को लेकर आगामी 19 जून को विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा चक्का जाम व अनिश्चितकालीन बरहरवा बंद का आह्वान किया है. उपभोक्ताओं ने इसे लेकर लिखित आवेदन अनुमंडल विद्युत अभियंता बरहरवा साहिबगंज को देते हुए कहा है कि विद्युत समस्या को लेक र वर्ष 2012 में भी आंदोलन किया गया था.
आंदोलन के समय विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा तीन माह के भीतर विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार किये जाने को लेकर लिखित आश्वासन भी दिया गया था. परंतु आज तक विद्युत समस्या को दूर करने की दिशा में विभाग द्वारा तनिक भी प्रयास नहीं किया गया. आवेदन में विद्युत उपभोक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि उमस भरी गरमी में विद्युत समस्या से तंग आकर 19 जून को उपरोक्त आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.
आंदोलन के क्रम में किसी भी प्रशासनिक समस्या के लिए पूर्ण रूप से विद्युत विभाग जिम्मेदार होंगे. उपरोक्त आवेदन की प्रतिलिपि उपभोक्ताओं द्वारा अधीक्षण विद्युत अभियंता साहिबगंज, उपायुक्त साहिबगंज, आरक्षी अधीक्षक साहिबगंज, अनुमंडलाधिकारी राजमहल, आरक्षी उपाधीक्षक राजमहल, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा व पतना तथा थाना प्रभारी बहरवा व रांगा को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




