लोस चुनाव खर्च शीघ्र जमा करें

साहिबगंज : लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया हैं. तीन चरण में आय व्यय का लेखा जोखा देना था. आप लोग अंतिम रूप से आय व्यय का लेखा जोखा जमा कर दें. यह बात डीसी ए मुथू कुमार ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में व्यय कोषांग की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि 11 […]
साहिबगंज : लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया हैं. तीन चरण में आय व्यय का लेखा जोखा देना था. आप लोग अंतिम रूप से आय व्यय का लेखा जोखा जमा कर दें. यह बात डीसी ए मुथू कुमार ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में व्यय कोषांग की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि 11 प्रत्याशी इस बार चुनाव लड़े हैं, जो व्यक्ति आय व्यय का कॉपी जमा नहीं करते हैं, तो आयोग अगली बार चुनाव लड़ने में रूकावट डाल सकता हैं. रविवार को व्यय प्रेक्षक आ रहे हैं.
दो दिन तक रह कर सभी का लेखा जोखा संग्रहण करेंगे. लेखा-जोखा देने में किसी प्रकार की दिक्कत है, तो संबंधित कोषांग के पदाधिकारी व कर्मी से सहयोग व जानकारी ले सकते हैं. मौके पर एसी निरंजन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनील शर्मा, प्रत्याशी सह झाविमो नेता डॉ अनिल मुमरू, सांसद विजय हांसदा के प्रतिनिधि के अलावा, राजेश यादव, प्रदीप वर्मा, श्यामसुंदर पोद्दार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




