बढ़ायें नामांकन तिथि

अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, कहा साहिबगंज : अभाविप के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य धर्मेद्र कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल साहिबगंज महाविद्यालय के प्रचार्य को ज्ञापन सौंपने पहुंचे. प्राचार्य के नहीं रहने पर कॉलेज के एक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि संताल परगना का साहिबगंज महाविद्यालय एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय है. सत्र 2014-16 […]
अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, कहा
साहिबगंज : अभाविप के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य धर्मेद्र कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल साहिबगंज महाविद्यालय के प्रचार्य को ज्ञापन सौंपने पहुंचे. प्राचार्य के नहीं रहने पर कॉलेज के एक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि संताल परगना का साहिबगंज महाविद्यालय एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय है. सत्र 2014-16 हेतु इंटर कला/विज्ञान संकाय में आवेदन की तिथि 17 जून तक प्रकाशित की गयी है.
कई विद्यालय सुदूर क्षेत्र में रहने कारण उत्तीर्ण छात्रों को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हो सका है. छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज में इंटर कला/ विज्ञान आवेदन करने की तिथि को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी जाये. साथ ही आवेदन जमा हेतु काउंटर की व्यवस्था की जाये. अवसर पर पवन कुमार, सुभाष कुमार, रंजीत यादव, श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




