गंगा की पावन लहरों संग अनंत सफर पर अटल
Updated at : 25 Aug 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

अस्थि कलश की झलक पाने को बेताब दिखे हजारों लोग पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय नेता को दी श्रद्धांजलि साहिबगंज : अपार जन समूह द्वारा भारत माता की जय, अटल बिहारी अमर रहे और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां मुक्तेश्वर धाम स्थित गंगा में शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे […]
विज्ञापन
अस्थि कलश की झलक पाने को बेताब दिखे हजारों लोग
पुष्पवर्षा कर अपने प्रिय नेता को दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज : अपार जन समूह द्वारा भारत माता की जय, अटल बिहारी अमर रहे और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां मुक्तेश्वर धाम स्थित गंगा में शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे विसर्जित कर दी गयी. इस दौरान झारखंड के कई मंत्री और भाजपा नेता मौजूद रहे. सुबह से ही साहिबगंज में हजारों लोग उस रास्ते पर खड़े होकर अपने प्रिय नेता के अस्थि कलश का इंतजार कर रहे थे, जहां से यात्रा गुजरनी थी. सुबह 10 बजे बाटा चौक स्थित विधायक कार्यालय से अस्थि कलश को लेकर रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट मैदान लाया गया. जहां पर जैप-9 के वाहन को फूल-माला से सजाया गया. वहां आमलोगों के दर्शन के लिए रखा गया.
अहले सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही थी. धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गयी. अस्थि कलश को फूलों से सजे जैप-9 के ट्रक पर रखा गया. कलश के साथ मंत्री लुईस मरांडी, हेमलाल मुर्मू, पूर्व विधायक अशोक भगत, विधायक अनंत ओझा, संताल परगना के सभी छह जिले पाकुड़, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर के जिलाध्यक्ष भी ट्रक पर सवार हुए. बाद में एलसी रोड में मंत्री रणधीर सिंह व राजपलिवार सवार हुए.
छत पर खड़े लोग करते रहे पुष्प वर्षा :
रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट से शुरू अस्थि कलश यात्रा को शहर की परिक्रमा कर गंगा तट तक सात किमी की दूरी तय करने में करीब तीन घंटे का वक्त लगा. लोग अस्थि कलश की झलक पाने को बेताब दिखे. सड़क पर उमड़े जनसमूह के अलावा लोग घरों की छतों पर एकत्र होकर लगातार पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे.
मंत्रोच्चार के बीच अस्थियां की गयी विसर्जित
करीब सवा दो बजे गंगा नदी में पांच पंडित जगदीश शर्मा, भोला पांडेय, रंजय पांडेय, मदन ओझा, विसंभर ओझा के मंत्रोच्चारण के बीच सूबे की समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, श्रम मंत्री राजपलिवार, विधायक अनंत ओझा समेत कई नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की. इस दौरान भाजपा नेता ताला मरांडी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, देवीधन बेसरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कांत, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर,
जिलाध्यक्ष पप्पू साह, महामंत्री रामानंद साह, श्रीनिवास यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, बमबम मंडल, महेंद्र पोद्दार, युवा अध्यक्ष सुनील सिंह, युवा नेता अमित सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल भगत, रणधीर सिंह, पार्टी के कई बड़े नेता, कार्यकर्ता और साधु-संत उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




